{"_id":"5d7fd1448ebc3e93ad104647","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184496082","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिए घर घर जाकर देंगे, प्लास्टिक पर रोक का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकिए घर घर जाकर देंगे, प्लास्टिक पर रोक का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकिए घर घर जाकर देंगे, प्लास्टिक पर रोक का संदेश
हापुड़। प्लास्टिक से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे प्रभाव से बचाने को अब पोस्टमैन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। पोस्ट मास्टर ने यह अनोखी पहल शुरू की है। इसके लिए सोमवार को डाकियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा।
प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रचलन को रोकने का सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। हापुड़ के डाक विभाग ने इस दिशा में अनोखी पहल शुरू की है। पोस्ट मास्टर अरुण मोहन ने सोमवार को डाकियों के साथ बैठक कर, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बताया और कहा कि डाकघर में आने वाले ग्राहकों व संबंधित क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक करें।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी डाक ग्राहकों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। क्योंकि लोगों के जागरूक होने से ही प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रचलन पर रोक लगाई जा सकता है। बैठक के माध्यम से पोस्टमैनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।