{"_id":"5d7153918ebc3e01451c091a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1837514116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली में घर से खेत पर जा रहे एक युवक पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया है। बिजली गिरने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।
बृहस्पतिवार की सुबह मौसम खराब होने के साथ बारिश शुरू हो गयी। इसी दौरान गांव अकड़ौली निवासी अरुण (22) पुत्र मदनपाल सिंचाई करने के लिए खेत पर जा रहा था। जब वह गांव के बाहर जंगल में पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ उसके ऊपर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से वह झुलस गया और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद न होने के कारण वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में होश आने पर वह रेंगता हुआ पास स्थित एक स्कूल के बाहर पहुंचा जहां मौजूद कर्मचारियों से आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों को मामले की सूचना दी गई। परिजनों ने अरुण को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
लोगों में रही चर्चा
- युवक पर बिजली गिरने की क्षेत्र में दिनभर चर्चा रही। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार किसी पर इस तरह से बिजली गिरी है।