फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डीएम की सख्ती के बाद अवैध यूनीपोल हटाने का कार्य तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम की सख्ती के बाद हटने शुरू हुए अवैध यूनिपोल
विज्ञापन

हापड़। लोक निर्माण विभाग के परिक्षेत्र में आने वाले गढ़ दिल्ली हाइवे पर लगे करीब सौ से अधिक यूनिपोल को हटाने का कार्य शनिवार रात से शुरू हो गया। इन यूनिपोल से अभी तक नगर पालिका टैक्स वसूल रही थी। लेकिन जिला प्रशासन ने इन्हें अवैध ठहराते हुए हटाने के निर्देश दिए थे।
गढ़ रोड स्थित ततारपुर फ्लाईओवर से लेकर दिल्ली रोड (सेंचुरी फैक्ट्री) तक नगर पालिका की सीमा में आता है। लेकिन उक्त सड़क पीड्ब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है। हालांकि इस सड़क की मरम्मत, ड्विाइडर का सुंदरीकरण, लाइटें आदि लगाने आदि के अलावा सफाई से लेकर अन्य कार्य नगर पालिका द्वारा ही कराए जाते हैं। जिसके चलते इन सड़कों पर लगे यूनिपोल/ होर्डिंग्स व अन्य विज्ञापन पटों से टैक्स भी पालिका द्वारा वसूला जाता है। लेकिन पीड्ब्ल्यूडी के अधिकारी इसका लगातार विरोध करते आ रहे थे। गत दिनों विभाग के अधिकारियों ने डीएम के समक्ष आपत्ति जताते हुए पालिका द्वारा टैक्स वसूली का विरोध करते हुए यूनिपोल को हटवाने की मांग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने गढ़ दिल्ली हाईवे पर लगे नगर पालिका के करीब 110 यूनिपोल को अवैध करार दे दिया गया था। इन यूनिपोल को हटाने के लिए डीएम द्वारा पहले ही आदेश कर दिए गए थे। इस आदेश के बाद पालिका ने कुछ अवैध यूनिपोल हटवाए लेकिन डीएम अदिति सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अवैध यूनिपोल को हटाने के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। नगर पालिका ने विज्ञापन एजेंसियों को अपने अपने यूनिपोल हटाने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। जबकि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने शनिवार रात से ही यूनिपोल हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन एजेंसी संचालकों ने लगाई राहत की गुहार
डीएम की सख्ती के बाद विज्ञापन एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया। एजेंसी के संचालकों ने राहत के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इनका कहना था कि दो विभागों के बीच मतभेद के चलते सैकड़ों परिवारों का रोजगार छिन रहा है। अभी तक पालिका टैक्स वसूलती थी। लेकिन जो टैक्स वे अभी तक नगर पालिका को देते आ रहे थे, उसे पीडब्लूडी को स्थानांतरित कर दिया जाए। पीड्ब्ल्यूडी के जो भी नियम हैं, वह उनका पालन करेंगे। वहीं अगर यूनिपोल हटवाए गए तो उन्हें काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि डीएम के आदेशों पर शनिवार सुबह से ही यूनिपोल हटाने का कार्य किया जाना था, लेकिन जन्माष्टमी पर शहर में भीड़ व शोभा यात्राओं के चलते यह अभियान रात से शुरू किया गया।

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता जोत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण क्षेत्र में लगे यूनिपोल हटाने के आदेश दिए गए हैं। इन यूनिपोल के माध्यम से अभी तक नगर पालिका नियम विरुद्ध टैक्स वसूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed