{"_id":"5d6036628ebc3e014d67f093","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1828656190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाशन डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाशन डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप
विज्ञापन
डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप
हापुड़। गांव मुरादपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने और डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को गांव मुरादपुर के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में डीलर राशन वितरण में अनियमितता बरत रहा है। इसकी वजह से पात्र लोगों को भी राशन मिलना प्रभावित हो रहा है। अपात्र लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है। मामले की शिकायत करने के बाद भी डीलर मनमानी कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अभी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उधर, संबंधित राशन डीलर से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में निजाम, पिंटू, ताहिर, विमला, रेशम, रेनू, तोहिद, वहीद, आबाद अल्वी आदि रहे।
वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।