फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी होने पर दिनभर मुस्तैद रहे सफाईकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
क्वालिटी काउंसिल इंडिया की टीम ने स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर क्वालिटी काउंसिल इंडिया की टीम ने शुक्रवार को स्वच्छ रेल सर्वे 2019 किया। टीम के पहुंचने की जानकारी होने पर सफाईकर्मी दिनभर मुस्तैद रहे। टीम ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं परखी और रेल यात्रियों से फीडबैक भी लिया।
शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर शासन से स्वच्छ रेल सर्वे 2019 के लिए टीम पहुंची। टीम ने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं की गहनता से जांच पड़ताल की। स्टेशन पर रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा परखा गया। उनकी गुणवत्ता के हिसाब से केटेगरी में अंकित भी किया। टीम सुबह से शाम तक गुपचुप तरीके से सर्वेक्षण करती रही। टीमों ने पांचों प्लेटफार्म पर जाकर पानी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

टीम ने इन मानकों पर की जांच
- स्वच्छ रेल सर्वेक्षण टीम ने प्लेटफार्म की संख्या, डस्टबिन की स्थिति, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी हासिल की। वहीं रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, यात्रियों के लिए सुविधा आदि को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोशाक में मुस्तैद दिखे सफाईकर्मी
- रेलवे स्टेशन पर सर्वेक्षण की जानकारी होने पर सफाईकर्मी पोशाक में मुस्तैद नजर आए। अमूमन जिन कार्यालयों पर ताले लटके रहते थे, उनमें भी कर्मचारियों की चहल पहल दिखाई दी। स्टेशन पर पूरे दिनभर साफ-सफाई कार्य चलता रहा।
कोट
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ रेल सर्वे 2019 के अंतर्गत टीम सर्वेक्षण करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed