{"_id":"5d6037cd8ebc3e93db118705","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182854253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोचा
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने पशु चोर दबोचे
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा से एक ग्रामीण की दो भैंस चोरी कर भाग रहे पशु चोर गिरोह के पांच शातिर चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इनसे छोटा हाथी, चोरी किए दो पशु, तीन तमंचे, तीन खोखा और दो चाकू बरामद किए है।
शुक्रवार को बाबूगढ़ थाने में इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी विनोद कश्यप के घेर से बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक भैंस और कटिया चोरी कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी।
देर रात थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी अजय चौधरी पुलिस बल के साथ गांव बछलौता नहर पुल के पास बैरीकेडिंग कर वाहनों चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को छोटे हाथी में सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
रुकने का इशारा करने पर आरोपित ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान एक आरोपित मौका पाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से तीन तमंचे, तीन खोखा और दो चाकू बरामद हुए है।
आरोपी थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी गुलफाम, साहिब, शाहरुख, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना अड्डा आदर्श नगर निवासी नौशाद और गांव दौताई निवासी मारूफ है। आरोपियों पर हापुड़ समेत अन्य जनपदों नें पशु चोरी के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी सलतान पुत्र सलीम निवासी आदर्श कालोनी स्याना बस अड्डा गढ़मुक्तेश्वर की तलाश कर रही है।