फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका कर्मचारियों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिका कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। पालिका कर्मचारियों ने अपनी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी भी दी है।
शुक्रवार को दूसरे दिन नगर पालिका परिसर में राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के बैनर तले पालिका कर्मचारी एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व उपमंत्री अवनीश ने कहा कि पालिका सभासद द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना अशोभनीय है। उन्होंने कर्मचारियों से माफी मांगने के अलावा आरोपों को निराधार बताया है। पालिका अफसर भी कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाए जाने पर चुप्पी साधे हुये हैं। संगठन कर्मचारियों का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या का सम्मान जनक समाधान नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों ईओ पत्र लिखकर कर संचालक मुकुल शर्मा, लिपिक तरुण कुमार, ठेकेदार कर्मचारी लाइट विभाग अजय कुमार व लिपिक प्रथम उमेश चंद शर्मा ने एक सभासद द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश, सुनील, कृष्ण अवतार, उमेश चंद शर्मा, सत्यप्रकाश, अजय शर्मा, जगदीश, नितिन, रोहित, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed