{"_id":"5d6037318ebc3e015b6786b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1828526130","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एनएच-235 पर ग्रामीणों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एनएच-235 पर ग्रामीणों का कब्जा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एनएच-235 पर किया कब्जा
हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 पर लिंक रोड न बनाए जाने के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों का हाइवे पर कब्जा कर धरना दे दिया। एनएचएआई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर, ग्रामीणों ने लिखित में आश्वासन की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों को रोष को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों में अफरा तफरी रही।
उल्लेखनीय है कि मेरठ से बुलंदशहर तक बनाए जा रहे निर्माणाधीन एनएच-235 पर ग्रामीण लोकल मार्गों को जोड़ने के लिए लिंक व सर्विस रोड की मांग उठा रहे हैं। दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में हाइवे पर उतार चढ़ाव के लिए लिंक रोड न बनने से यहां के लोग परेशान हैं।
बीते काफी समय से समस्या के समाधान की मांग भी उठाई जा रही थी। लेकिन राहत नहीं मिल सकी, इसके विरोध में बृहस्पतिवार से ग्रामीणों ने हाईवे पर कब्जा जमा लिया। निर्माण कार्य को रुकवाकर एनएचएआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
धरने पर डटे ग्रामीणों को एनएचएआई की ओर से मौखिक आश्वासन भी मिला। लेकिन ग्रामीणों ने इस पर असंतुष्टि जता दी, लिखित में आश्वासन व लिंक और सर्विस रोड बनने पर ही उन्होंने आंदोलन को खत्म करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दिनभर ग्रामीण धरने पर डटे रहे। ऐसे में यहां हाईवे पर निर्माण कार्य भी नहीं किया जा सका।
ग्रामीणों को भाकियू का समर्थन मिला
ग्रामीणों के धरने में अब भाकियू भी शामिल हो गई है। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने चेतावनी दी है यदि जल्द ग्रामीणों को समस्या से राहत नहीं दिलाई गई तो आंदोलन को बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।
धरना प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानेंद्र त्यागी, सचिन त्यागी, योगेश्वर त्यागी, सुधीर त्यागी, सुशील त्यागी, जयवीर, जितेंद्र त्यागी, भगवान त्यागी, विनय त्यागी, मनवीर सिंह, सतेंद्र प्रधान, जुगेेंद्र, हरपाल, योगेश जाखड़, जितेंद्र मलिक, मोहित त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।