{"_id":"5d3ca2bc8ebc3e6ce47b22e7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1811245120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जमकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जमकर पीटा
हापुड़। गांव सूदना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जमकर पीटा गया। किसी तरह ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। महिला की तहरीर पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में भाकियू भानु के नेतृत्व में परिजनों ने एएसपी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर, कार्रवाई की गुहार लगाई।
भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व राधेलाल त्यागी ने बताया कि 24 जुलाई की रात गांव श्यामनगर निवासी रामपाल की पुत्री को दहेज की मांग पूरी न करने पर उसक ी ससुराल गांव सूदना में जमकर पीटा गया।
शोर मचाने पर किसी तरह ग्रामीणों ने विवाहिता की जान बचायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि उपचार के बाद होश में आने पर विवाहिता ने पूरा घटनाक्रम बताया। लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
इस मामले में शनिवार को पीड़िता के पिता के साथ भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने एएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान एएसपी को ज्ञापन सौंपकर, पीड़िता को न्याय दिलाने व उचित कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर देवेंद्र, जयकरण, राधेलाल, रवि भाटी, सुधाकर त्यागी, सर्वेश त्यागी, सुरेंद्र, अनिल कुमार, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश, नीतू, अनीता, सुंदरी, प्रकाश देवी, कुसुम आदि मौजूद रहीं।