फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पूर्व सैनिकों ने कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पूर्व सैनिकों ने कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

हापुड़। यूपी एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पर कारगिल युद्ध में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिकों की समस्या पर डीएम को ज्ञापन भी दिया, साथ ही उनका सम्मान किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष सुबेदार विक्रम सिंह ने कहा कि इस दिन पाकिस्तान के सैनिकों को हमारे वीर सैनिकों ने मार गिराया था और उन्हें सीमा से खदेड़ दिया था। इस युद्ध में भारत मां के 576 सपूत शहीद हो गए थे। हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद जितेंद्र शिशौदिया के गांव में प्रशासन की अनदेखी से उनकी समाधि (मूर्ति) तक नहीं लग सकी है, यह शहीद का अपमान जैसा है। महासचिव सूबेदार सुरेंद्र पाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्या को कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर पूर्व सैनिकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, साथ ही डीएम व एडीएम का सम्मान भी किया। इस मौके पर कैप्टन राजेश चौधरी, सूबेदार रामवीर, कैप्टन महीपाल, सूबेदार समरजीत, सतीश शर्मा, मनवीर सिंह, विजेंद्र, विक्रम, रतनपाल, चमन, इंद्रपाल, सेवाराम सैनी, गोपीचंद, सुधीर, अजय सिंह, अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed