फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: पूर्व सैनिक ने दी आत्महत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पूर्व सैनिक ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

सिंभावली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में सिंभावली चीनी मिल के गेट पर चल रहा किसानों का धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। जिसमें मंगलवार को भी पांच किसानों ने क्रमिक अनशन किया।
धरना स्थल पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उप्र अध्यक्ष महिला विंग सुमन त्यागी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक पहुंचे। जिन्होंने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान सुमन त्यागी ने कहा कि सर्दी के मौसम में 16 दिनों से किसान अपनी ही फसल का भुगतान लेने के लिए आंदोलन और क्रमिक अनशन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक भी मिल प्रबंधन और प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तहसील अध्यक्ष सतवीर प्रधान ने कहा कि मिल प्रबंधन, प्रशासन और शासन द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। जल्द से जल्द ब्याज समेत बकाया गन्ना भुगतान किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि 23 जनवरी तक मिल ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया, तो वह मिल की गन्ना चैन में कूदकर आत्महत्या करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विरेश सिंह, ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी, पूनम, नताशा, संगीता, ताराचंद, राजू सैनी, दीपिका त्यागी, राजकुमार, विरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अशोक डींगरा, सरदार बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed