फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: दहेज हत्या में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज हत्या में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीडऩ व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी मंटूरी ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी बेटी टीना की शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी रवि के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही रवि और उसके परिजनों ने टीना का दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। रवि शराब के नशे में आए दिन उसकी पिटाई करता था। इस बारे में जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा, जहां आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ ही अभद्रता की। जिसके चलते वह बेटी को लेकर अपने गांव लौट गया। सितंबर 2017 में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद टीना ससुराल लौट गई। पीड़ित का कहना है कि एक दिसंबर को उसकी बेटी के ससुर लेखराम ने फोन पर सूचना दी कि टीना सिंभावली सीएचसी में भर्ती है। सूचना के बाद वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, तो टीना मृत मिली। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित का आरोप है कि रवि और उसके परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति रवि, ससुर लेखराम, देवर रिंकू, राहुल, अजय समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed