फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगानगरी में मैया के जयकारों की गूंज, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ गंगा मेले में घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : GARH
गंगानगरी में मैया के जयकारों की गूंज, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर खादर मेले और ब्रजघाट में श्रद्धालुओं में उत्साह, उमंग और आस्था दिखाई दी। दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शालिग्राम तथा तुलसी के विवाह की धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर पुण्यलाभ कमाया।
गंगा खादर क्षेत्र में चल रहे पौराणिक व एतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले में छठ, गोपाष्टमी और आंवला नवमी के बाद शुक्रवार को एक ओर महत्वपूर्ण पर्व देवोत्थान एकादशी पर्व मनाया गया। देवोत्थान एकादशी पर 8 लाख से भी अधिक भक्तों ने खादर मेले में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं गंगानगरी ब्रजघाट में भी करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद पुरोहितों से भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह की कथा सुनकर उन्हें दक्षिणा दी। इस दौरान गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा, मूंगफली, मूली समेत विभिन्न प्रकार की सामग्री से पूजा अर्चना भी की गई। खादर मेले में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाह की रस्म भी की।
विज्ञापन

पंडित उमेश सेनरा ने बताया कि श्रावणी मास की शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीर सागर में चले जाते हैं, जिससे इस दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को सूर्य नारायण भगवान विष्णु क्षीर सागर से जाग जाते हैं, जिन्होंने इस दिन सर्वप्रथम तुलसी से विवाह रचाया था। जो भक्त इस दिन भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह की रस्म निभाते हैं, वे पापों से मुक्त होकर सुख-शांति और मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं।

गढ़ कार्तिक मेले में गंगा स्नान करते श्रद्धालु।

गढ़ कार्तिक मेले में गंगा स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : GARH

गंगा स्नान के दौरान जयघोष लगाते श्रद्धालु।

गंगा स्नान के दौरान जयघोष लगाते श्रद्धालु।- फोटो : GARH

गढ़ गंगा मेले में बसी तंबु नगरी।

गढ़ गंगा मेले में बसी तंबु नगरी।- फोटो : GARH

गढ़ मेले में लगाई गई शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शनी।

गढ़ मेले में लगाई गई शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शनी।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed