फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धन दोगुना करने का लालच देकर 5.57 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धन दोगुना करने का लालच देकर 5.57 लाख हड़पे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित एक सोसाइटी में पैसा निवेश कराने के नाम पर शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों ने एक व्यक्ति से 5.57 लाख रुपये हड़प लिए, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहल्ला मंडी चौक निवासी बाल किशन ने बताया कि आदर्श नगर में कई सालों से जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी खुली हुई है। जिसमें उसने सदस्यता लेकर पहले 1 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से 17 माह में 17 हजार रुपये जमा कर दिए। इस बीच शाखा प्रबंधक ने कहा कि जितना इस सोसायटी में निवेश करोगे, उसका अच्छा लाभ होगा। जिसके बाद उसने झांसे में आकर 2 लाख 16 हजार, 1 लाख 8 हजार और 2 लाख 16 हजार रुपये एफडी कराने के नाम पर ले लिए। पीड़ित ने बताया कि जब एफडी पूरी होने का समय आया तो उसने प्रबंधक और अन्य कर्मियों से पैसा वापस मांगा। लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 17 हजार प्रति माह देने के बाद आरोपियों ने 5 लाख 57 हजार रुपये हड़पे हैं। जब शाखा में पैसे मांगने के लिए जाता है, तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी कर सोसायटी प्रबंधक कपिल राठी और हेम सिंह ने लाखों रुपये हड़पे हैं। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर गढ़ कोतवाली में संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed