{"_id":"6352c91d868d3d3f7263d539","slug":"hapur-news-garh-news-gbd24649250","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
पीड़िता ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम को गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह एक दुकान के सामने पहुंची तो, दुकानदार ने उसे रोक लिया और उसकी दुकान के पीछे कमरे में रखे बोरे को उठाने में मदद करने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे में घुसी तो वहां पर एक युवक पहले से ही मौजूद था और दुकानदार बाहर से कमरा बंद कर चला गया। जिसके बाद कमरे में मौजूद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके गले में मौजूद सोने का मंगलसूत्र भी आरोपी ने छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी गेट खोलकर वहां से भाग गया। इस संबंध में पीआरपी (डायल 112) पर सूचना भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके कारण एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।