{"_id":"62f148337945f87a043dc2ce","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2427452105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते के मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाची के भाई (रिश्ते में मामा) ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया कि वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नानी के पास रहती है। उसकी चाची का भाई अंकेश घर पर आता जाता रहता है, मई 2022 में उसने स्नातक की पढ़ाई के लिए मेरठ के विश्व विद्यालय के बारे में जानकारी दी और वहां उसका दाखिला कराने के लिए कहा। युवती उसके चक्कर में आ गई। आरोपी ने उसे बताया कि विश्वविद्यालय में उसकी जान पहचान है, वह उसका फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करा देगा। पीड़िता ने बताया कि मई माह में वह दाखिला कराने के लिए गांव से उसके साथ बाइक से मेरठ चली गई। आरोपी उसे लेकर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में पहुंच गया और वहां पर नाश्ता कराया, जिसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने बताया कि जब वह होश में आई तो एक वह कमरे में थी, जहां पर उसके रिश्ते में लगने वाले मामा अंकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि तभी से वह उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है, वहीं आरोपी किसी को भी इस बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकेश पर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, वहीं बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद