{"_id":"62eff48798b992578225378e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd242690240","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में घुसकर प्रधानाध्यापक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में घुसकर प्रधानाध्यापक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे में घुसकर प्रधानाध्यापक पर हमला
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा स्थित मदरसे के प्रधानाध्यापक ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी निवासी मोहम्मद नदीम ने रविवार की रात सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह करीब दो वर्ष से सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा के मदरसे में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है और वहीं बने अपने आवास में रहता है। रविवार की शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे में बैठा हुआ था, इसी बीच गांव के ही तीन युवक अंदर घुस आए। जिन्होंने कमरे में घुसते ही उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर मदरसे में मौजूद लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी दे ते हुए भाग निकले। पीड़ित ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि घायल प्रधानाध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद