{"_id":"62ae08cc5131652edb42aee1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2402422121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त की खुली पोल, चार दुकानों में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गश्त की खुली पोल, चार दुकानों में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस गश्त की खुली पोल, चार दुकानों में चोरी का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में पुरानी दिल्ली रोड स्थित मार्केट में चार दुकानों के ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, वहीं दो दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोर भाग निकले। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुरानी दिल्ली रोड पर रेलवे रोड के सामने मार्बल और टाइल्स की दुकान का संचालन करने वाले राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि शनिवार की सुबह को दुकान खोली तो, दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। वहीं बाहर की तरफ से लगे ताले क्षतिग्रस्त मिले। वहीं बराबर में बीज भंडार दुकान स्वामी परवेज और कंप्यूटर सेंटर संचालक प्रेम वर्मा की दुकान के शटर के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है। वहीं मिया स्टेशनरी पर लगे कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। दुकान स्वामियों ने बताया कि इस घटना को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो सुबह साढ़े तीन बजे चोर चोरी करने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन कामयाब न होने पर कैमरों को क्षतिग्रस्त कर भाग गए।
इंस्पेक्टर अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि सूचना के आधार पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद