{"_id":"62ab61a11ac9c5761825ff64","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240148061","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने किया किशोरी का अपहरण, ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने किया किशोरी का अपहरण, ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में किशोरी के अपहरण करने पहुंचे लेखपाल की कार ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त की।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल ने किया किशोरी का अपहरण, ग्रामीणों ने दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से हापुड़ में तैनात लेखपाल ने किशोरी का अपहरण कर लिया। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बुधवार की रात गांव में पड़ोसी के घेर में मां भगवती का जागरण था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ गया हुआ था। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी जागरण से घर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार एक युवक ने उसकी बेटी को रास्ते में रोक लिया। जिसने जबरन उसकी बेटी को कार में बैठा लिया और अपहरण कर ले जाने लगा। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।
पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, तो घटना का पता चला। जिसके बाद वाहनों से पीछा कर आरोपी युवक की कार को रमपुरा नहर के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर रुकवा लिया। जिन्होंने उसकी बेटी को छुड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भी आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
हापुड़ के ददायरा गांव में है तैनात
सीओ पवन कुमार ने बताया कि थाने में लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य निवासी कृष्णा विहार, मेरठ रोड हापुड़ बताया है। जोकि हापुड़ में ही लेखपाल है और वर्तमान में ददायरा गांव में तैनात है। आरोपी के खिलाफ अपहरण व जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद