{"_id":"629b96ad569c8c5b482e2a8d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd239532272","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आकर मां बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आकर मां बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे पिता व दो बच्चे घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया।
जनपद बुलंदशहर के जलालपुर निवासी रिंकू शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मेरठ से अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जलालपुर लौट रहे था, जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर काली मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पत्नी पूजा (25) और उसका बेटे छोटू (5 माह) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे रिंकू उसकी एक बेटी प्रिया और बेटा आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया, वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायलों का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर के आधार पर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर से युवक की मौत
फोटो 8,9
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी तरुण चौहान (21) पुत्र हरिप्रकाश सिंह शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर डेहराकुटी से अपने गांव सालारपुर लौट रहा था। जैसे ही वह स्याना रोड पर गांव डहराकुटी के चौराहा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तरुण गंभीर रूप से घायव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद