{"_id":"6276acaf6455c072676b5bb6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2380436196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान के दौरान गंगा तट पर गिरा पैरा मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान के दौरान गंगा तट पर गिरा पैरा मोटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान के दौरान गंगा तट पर गिरा पैरा मोटर
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में पैरा मोटर से गंगानगरी का दीदार कर रहे पर्यटक और पायलट हवा में उड़ान भरते हुए अचानक से गंगा तट पर जा गिरे, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया, वहीं पैरा मोटर कंपनी के प्रबंधक ने हादसे के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया।
गंगानगरी ब्रजघाट में पर्यटक को बढ़ावा देने के मकसद से एक निजी कंपनी द्वारा पैरा मोटर, पैरा ग्लाइडर का संचालन किया जा रहा है। जिसका पहले ट्रायल किया गया था, उस दौरान कंपनी के प्रबंधक भी पैरा ग्लाइडर उड़ाते समय गिर गए थे, जो गंभीर रुप से घायल हो गए थे। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद फिर से फ्लाइंग कंपनी के प्रबंधक ने इस रोमांच के खेल को शुरू कर दिया। शनिवार को ब्रजघाट में अन्य जनपद से आया एक पर्यटक गंगानगरी का दीदार करने के लिए फ्लाइंग स्टेंड पर पहुंचा और पैरा मोटर के माध्यम से उडने के लिए निकल गया। जिसके साथ पायलट भी मौजूद था। जानकारी के अनुसार जैसे ही पैरा मोटर गंगा तट पर पहुंचा तो अचानक से मोटर बंद हो गई और पैरा मोटर गंगा के तट पर जा गिरा। जिसमें सवार पायलट और पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधक व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पैरा मोटर समेत घायल को तुरंत ही वहां से लेकर चले गए। इस बारे में फ्लाइंग कंपनी के प्रबंधक से जानकारी करनी चाही तो, उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि इस तरह से यदि पैरा मोटर गिरा है, तो गंभीर मामला है, इस संबंध में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद