{"_id":"6276ac057c41686e99248ccd","slug":"hapur-news-garh-news-gbd238043141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में छात्रों से ढुलवाई ईंट, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में छात्रों से ढुलवाई ईंट, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में छात्रों से ढुलवाई ईंट, प्रधानाध्यापक निलंबित
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में स्थित प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र स्कूल में तोड़ी गई बिल्डिंग की ईटों को एकत्र कर ढुलाई करते नजर आ रहे हैं। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर के प्राइमरी स्कूल के जर्जर कमरे को तोड़ने के आदेश हुए थे। जिसमें ठेकेदार द्वारा स्कूल में बने जर्जर कमरे को ध्वस्त तो करा दिया गया, वहीं ध्वस्तीकरण के बाद स्कूल के बाहर फैली ईंटों और मलबे को छात्रों द्वारा उठवाया जा रहा है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं हैं। आए दिन इस तरह परिषदीय स्कूलों में छात्रों से काम कराते हुए वीडियो वायरल होती हैं। कई जगहों पर बच्चे स्कूल में झाडू लगाते हुए दिखाई देेते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
डीएम मेधा रूपम ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को जांच आख्या बनाकर सौंपी, इसके आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक लताफत अली को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स को सौंपी गई है।