फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोतवाली के पास गुजारी पूरी रात फिर भी नहीं सुनी फरियाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोतवाली के पास गुजारी पूरी रात फिर भी नहीं सुनी फरियाद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर डग्गामार बस चालक और परिचालक ने दिल्ली से कपड़ा लादकर ला रहे व्यापारी को स्याना चौपला के पास उतार दिया और बिना कपड़े दिए बस को लेकर भाग गए, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, वहीं पूरी रात बीतने के बाद पुलिस ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की घटना कहकर वहां से भेज दिया।

जनपद रामपुर के शाहबाज क्षेत्र निवासी जयपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने साथी शकील के साथ दिल्ली गांधीनगर से कपड़ा खरीदने के लिए गए थे, वहां से लौटने के लिए वह आनंद विहार पर पहुंचे और रामपुर आने वाली बस में सामान लादकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि बस जैसे ही गढ़ क्षेत्र में स्याना चौपला के पास पहुंची तो बस वाले ने सभी सवारियों को रास्ते में उतार दिया, जिसके बाद बस को आगे की तरफ ले जाने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उसका दिल्ली बाजार से खरीदा हुआ करीब एक लाख रुपये का सामान भी बस में ही था, लेकिन डिग्गी में सामान निकालने पहुंचे तो सामान गायब था। वहीं बस के चालक और परिचालक ने दबंगई दिखाते हुए बस को लेकर भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई के लिए पूरी रात कोतवाली के आसपास में ही घूमते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। जिसके बाद सुबह होने पर जब फिर कोतवाली पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की घटना कहकर वहां से भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर भी वापस कर दी। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि कपड़े से भरा बैग लेकर भागने की घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की है, उसके बावजूद भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed