फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर से टहलने निकली महिला को निराश्रित पशुओँ ने किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर से टहलने निकली महिला को निराश्रित पशुओं ने किया घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी हरगोविंद की पत्नी गीता शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। रास्ते में एक स्थान पर कुछ बेसहारा पशु आपस में लड़ रहे थे। महिला ने पशुओं से बचने की कोशिश की, लेकिन लड़ते हुए पशु महिला के पास पहुंच गए। जिन्होंने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पशुओं के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंनेपशुओं को भागते हुए महिला को बचाया। इसी बीच महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों हरेंद्र, सुबोध, मनोज, राकेश, सोविंद्र, मोहित, रामकिशोर का कहना है कि शासन द्वारा बेसहारा पशुओं के लिए कई गांवों में गोशालाएं स्थापित कराई गई हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते बेसहारा पशु अभी भी खेतों और सड़कों पर खुले घूम रहे हैं। जो फसलों को नष्ट करने के साथ ही हादसों का भी कारण बन रहे है।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि सभी ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को बेसहारा पशुओं को पकड़वाने और गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed