फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना अनुमति जनसभा करने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुलंदशहर रोड पर मनीष सिंह की कार की जांच करती पुलिस - फोटो : HAPUR
बिना अनुमति जनसभा करने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिना अनुमति जनसभा का आयोजन करने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने का वीडियो वायरल होने पर बसपा प्रत्याशी को रिटर्निंग आफिसर/एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। जिसमें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
मदन चौहान ने सपा से टिकट कटने के बाद 18 जनवरी को मोहल्ला राजनगर स्थित अपने आवास पर एक जनसभा का आयोजन किया था। एसडीएम ने बताया कि समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन्होंने अपने टिकट के संबंध में वार्ता की थी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए, इस संबंध में निर्वाचन आयोग से कोई अनुमति नहीं ली। वहीं जनसभा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके चलते मदन चौहान को आदर्श आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है, यदि तीन दिन में जवाब नहीं मिलता है, तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई
हापुड़। सदर विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी मनीष सिंह और धौलाना से बसपा के ही प्रत्याशी बासिद प्रधान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बुलंदशहर रोड पर मनीष सिंह द्वारा कार पर बिना अनुमति के बैनर पोस्टर लगाए हुए थे। जिसके बाद उन्हें रोका गया, उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा धौलाना से प्रत्याशी वासिद प्रधान की कार से भी प्रचार सामग्री मिली है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed