{"_id":"61e9919d5d4c9e54115c5c68","slug":"hapur-news-garh-news-gbd232974534","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक ने महिला से किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ट्रक चालक ने ईंख के खेत में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।
सिंभावली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि सोमवार की रात वह किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। घर से वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह सिंभावली में नेशनल हाईवे पर पहुंची तो एक ट्रक चालक ने उसको पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ट्रक चालक इमरान निवासी फुलड़ी थाना गढ़ उसको हाईवे किनारे गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद