फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में बदले समीकरण, बसपा से मदन चौहान प्रत्याशी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बसपा प्रत्याशी मदन चौहान- फाइल 20 से संबंधित फोटो - फोटो : GARH
गढ़ में बदले समीकरण, बसपा से मदन चौहान प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ विधानसभा सीट से तीन बार लगातार विधायक और मनोरंजन कर मंत्री रहे मदन चौहान बसपा से चुनाव लड़ेंगे। सपा व रालोद गठबंधन से टिकट न मिलने के चलते मदन चौहान ने बसपा का दामन थाम लिया। पार्टी मुखिया के आदेश पर हाजी आरिफ का टिकट काटकर मदन चौहान को दिया गया है।
मदन चौहान एनडी तिवारी की पार्टी से 25 वर्ष पहले गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। जिसके बाद लगातार तीन बार गढ़ विधानसभा सीट से सपा से लड़कर जीत दर्ज की, जिसके चलते तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें प्रदेश सरकार में ढाई वर्ष के लिए मनोरंजन कर मंत्री भी बनाया था। लेकिन वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में वह तीसरे नंबर पर रहे। लेकिन हार के बावजूद भी उन्होंने क्षेत्र नहीं छोड़ा और लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच बने रहे। लेकिन इस बार सपा हाईकमान ने मेरठ के पूर्व सांसद हरीश पाल की पुत्रवधू नैना सिंह को गढ़ से प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिससे नाराज होकर बुधवार को उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व में गढ़ विधानसभा से घोषित प्रत्याशी हाजी आरिफ का टिकट काटकर मदन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जो संभवत: बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed