{"_id":"61e8467192368b54211d756a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2329270115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ विधानसभा से नैना सिंह सपा से प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ विधानसभा से नैना सिंह सपा से प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ विधानसभा में नैना सिंह सपा से प्रत्याशी घोषित
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ और रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा की। पूर्व सांसद हरीश पाल की पुत्रवधू नैना सिंह को गढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया।
सपा-रालोद गठबंधन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट सपा के खाते में आई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गढ़ सीट पर मेरठ के पूर्व सांसद हरीश पाल की पुत्रवधू नैना सिंह को गठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को सपा और रालोद जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रत्याशी की घोषणा की।
नैना सिंह के ससुर हरीश पाल और पति नीरज पाल सिंह के मेरठ में शिक्षण संस्थान और पेट्रोल पंप हैं। हरीश पाल 1989 में जनता दल से मेरठ के सांसद बने थे। लेकिन कई सालों से पूरा परिवार समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। नैना सिंह इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं। जो दस वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, रविंद्र चौधरी, तेजपाल प्रमुख, सतपाल यादव, दिनेश यादव, फारुख प्रधान, शहजाद चौधरी, कुंवरपाल यादव, फकीरा चौधरी, साजिद चौधरी, साजदा बेगम, डॉ. मसूद चौहान आदि थे। संवाद