{"_id":"61e6f2d92c00ba715d039a9e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd232879688","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा टिकट कटना गढ़ की जनता से धोखा - मदन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक करते पूर्व मंत्री मदन चौहान।
- फोटो : GARH
Link Copied
मेरा टिकट कटना गढ़ की जनता से धोखा - मदन चौहान
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तीन बार समाजवादी पार्टी से विधायक और ढाई साल मंत्री रहे मदन चौहान का टिकट कटने पर समर्थकों ने रोष जताया। वहीं समर्थकों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक भी भावुक हो गए।
गढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2002 से लेकर 2017 तक लगातार समाजवादी पार्टी से विधायक और 2015 से 2017 तक सपा सरकार में मनोरंजन कर मंत्री रहे मदन चौहान को सपा-रालोद गठबंधन का प्रत्याशी तय माना जा रहा था। लेकिन पिछले तीन दिनों से उनके टिकट कटने की चर्चा होने लगी। मंगलवार को सपा हाईकमान की तरफ से नैना सिंह को गठबंधन प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। टिकट कटने की सूचना मिलने पर मदन चौहान के समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। इस दौरान पूर्व मंत्री के आंखों से आंसू निकल आए, जिनको देख समर्थक भी भावुक हो उठे। मदन चौहान ने कहा कि 25 साल विधानसभा की जनता के बीच रहकर लोगों के साथ रहा, लेकिन अंत में एक अनजान व्यक्ति को हाईकमान द्वारा टिकट दिए जाने से काफी ठेस पहुंची है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका टिकट न होना गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। वहीं बैठक में मौजूद समर्थकों ने भी रोष जताया। इस मौके पर बोबी त्यागी, विनोद कनौर, दिनेश नानपुर, रुपेश पंडित, शहजाद चौधरी, नसीम मास्टर, राजू पधान, कामिल खां, अमृत चौहान, इकबाल चौधरी, फारुक चौधरी, शमशाद अली, परवेज चौधरी, रामोतार गुप्ता समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।