फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दंपती से लूट का प्रयास, राहगीरों को देख भागे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दंपती से लूट का प्रयास, राहगीरों को देख भागे बदमाश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में दंपती को ओवरटेक कर कार सवार बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। लेकिन राहगीरों को आता देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर के रहने वाले हैं। उनके भाई व अन्य परिजन गांव में ही निवास करते हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी भतीजी की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी अंजू और बच्चों के साथ कार से गांव जा रहे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र के किसान पीजी कॉलेज के पास पहुंचे, तो पीछे से आई एक लग्जरी कार सवारों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। कार से उतरे पांच-छह बदमाशों ने जबरन उनकी कार की खिड़की खुलवा कर लूट पाट करने की कोशिश की। जिन्हें देखकर पीछे की तरफ बैठे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीरों और दुकानदारों को आता देखकर बदमाश कार में सवार होकर भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed