{"_id":"619d2a2cd5fb354e8b5bb3f2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd229857655","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक भूमि पर कब्जा करने पर किसानों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक भूमि पर कब्जा करने पर किसानों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
गढ़ मेरठ रोड पर अधिक भू मि पर कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : GARH
गढ़-मेरठ हाईवे पर अधिग्रहण से ज्यादा जमीन कब्जाने पर हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ हाईवे चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण से ज्यादा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। वहीं खेतों पर लगे नलकूपों का मुआवजा भी दिलाने की मांग की।
गढ़ से मेरठ तक हाईवे का चौड़ीकरण का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें एनएचएआई द्वारा गढ़ क्षेत्र के दौताई, खिलवाई, जनूपुरा, हिरनपुरा, पौपाई, लोधीपुर सोभन, मानकचौक, नानपुर गांवों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है। हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई ने जमीनों पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने एनएचएआई पर अधिग्रहण से ज्यादा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने बताया कि हाईवे के निर्माण में जितनी भूमि का अधिग्रहण हुआ है, उससे अधिक पर एनएचएआई द्वारा कब्जा किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि उनके खेतों में सिंचाई के लिए लगी ट्यूबवैल का भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने अनसुना कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो तहसील मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर उम्मेद खां, महराज राणा, खुरशेद, फजर मोहम्मद, असलम, इमरान, हफीज रिजवान, आकिल लईक मौजूद रहे।
एसडीएम अरविंद द्विवेदी का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन किसानों की शिकायत के आधार पर जांच कराते हुए एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद