फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

6 लाख में बिका शम्सू का राजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर में लगने वाले पशु मेले में मौजूद लाखों की कीमत की घोड़ी। - फोटो : GARH
छह लाख में बिका बरेली का राजा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर खादर में लगे पशु मेले में मंगलवार रात बरेली का घोड़ा राजा चार लाख रुपये में बिका। मेले में अच्छी नस्ल के पशुओं को खरीदने के लिए लोग ऊंची कीमत चुकाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

पशु मेले में बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा व आसपास के जनपदों के साथ हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से भी पशु व्यापारी मेले में पहुंच रहे हैं।
बरेली का पशु व्यापारी शम्सू अपने पशुओं को लेकर मेले में पहुंचा हुआ है। जिसके पास उन्नत नस्ल के घोड़े हैं। मंगलवार की रात हरियाणा के महकार ने शम्सू के एक घोड़े राजा की छह लाख रुपये बोली लगाकर खरीद लिया। वहीं किला परिक्षितगढ़ से आए यशपाल सिंह का घोड़ा बादल मोहम्मद इकराम ने 1.5 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा भी गधे, खच्चर समेत अन्य पशु भी काफी ऊंचे दामों में बिक रहे हैं। वहीं मेले में लगी दुकानों से रकबा, काठी, नाल समेत पशुओं की सजावट से जुड़े सामान की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed