{"_id":"61940b0c25c3d53cbe35f554","slug":"hapur-news-garh-news-gbd229481335","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता दो बहनों की बरामदगी न होने पर घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता दो बहनों की बरामदगी न होने पर घेरा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बहनों की बरामदगी न होने पर थाना घेरा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 13 नवंबर की दोपहर से लापता दो किशोरियों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। जिसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और किशोरी के परिजनों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 नवबंर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उसकी चचेरी दो बहनें जिसमें एक की 15 और दूसरी की 17 वर्ष उम्र है, जो घर से संदिग्ध दशा में लापता हुई थीं। जिनका आज तक भी बहादुरगढ़ पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 4 दिन बीत चुके हैं, दोनों बहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, इस तरह पुलिस ढिलाई बरतेगी तो किशोरियों का कैसे पता चल पाएगा। डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, अमन अग्रवाल, आलोक सोलंकी, हरेंद्र यादव, मनीष कुमार, अनुज, पंकज कुमार, रवि चौहान, यशपाल, संजीव ठाकुर, संजय तिवारी, टुकीराम, प्रशांत, निखिल ने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी बहनों की बरामदगी की मांग की। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों की लोकेशन मुंबई में मिल रही है, जिनकी तलाश के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क करते हुए टीम भेज दी गई है। जल्द ही दोनों को बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद