{"_id":"618d62d8d5fb354e8b5bacb8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2291987105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा खादर क्षेत्र में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा खादर क्षेत्र में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा खादर क्षेत्र में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाला
गढ़मुक्तेश्वर। पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा खादर मेले में अभी तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया है। मेले की रौनक बढ़ती ही जा रही है।
पौराणिक खादर मेला इस बार करीब 26 किलोमीटर लंबी परिधि में लगा है। यहां धीरे-धीरे हर ओर तंबुओं की नगरी बस गई है। बृहस्पतिवार देर शाम तक खादर मेले के विभिन्न सेक्टरों समेत पशु मेले में करीब दो लाख श्रद्धालु और व्यापारी टेंट-तंबू गाढ़कर पड़ाव डाल चुके हैं। गढ़ समेत खेतों से होकर निकल रहे संपर्क मार्गों पर भक्तों से भरे वाहनों की तादाद बढ़ती जा रही है। इन महिला-बच्चे ढोलक की थाप पर गंगा मैया के गीत गाते हुए मेले में पहुंच रहे हैं। भक्त गंगा में डुबकी लगाने के बाद धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।
जिला पंचायत और प्रशासन अभी भी तैयारी में जुटे
जिला पंचायत एएमओ आरती मिश्रा, जेई आदेश कुमार का कहना है कि गंगा के विशाल रेतीले जंगल में अस्थाई तौर पर ढेरों तैयारी करना चुनौती है, लेकिन इसके बाद भी जिला पंचायत ने अधिकांश व्यवस्था पूरी करा ली हैं। जो शेष बची हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। भक्तों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली समेत सड़क निर्माण की कवायद पूरी की जा चुकी है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस का पहुंचना भी जारी
मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालने के लिए विभिन्न जनपदों से पुलिस बल समेत पीएसी, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वायड समेत अन्य दस्तों की तैनाती की जाती है। मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों का रिजर्व पुलिस लाइन में आमद कराना जारी है। इसके अलावा पीएसी की बटालियन भी मेला क्षेत्र में अपना पड़ाव डाल चुकी है। संवाद