{"_id":"61897757411d901bf06b94b7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2290271192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली गन्ना समिति की ओर से खाद वितरण न करने पर गुस्साए किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। वहीं समिति पर खाद की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया है।
सिंभावली में स्थित गन्ना समिति से किसानों को यूरिया और डीएपी का वितरण किया जाता है। दिवाली पर्व पर कई दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को समिति क्षेत्र से जुड़े गांवों के किसान समिति परिसर पहुंचे तो गोदाम का ताला लगा देखकर किसान भड़क गए। उन्होंने समिति के गोदाम पर एकत्र होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खाद वितरण करने वाले कर्मचारी कालाबाजारी करने के साथ ही अपने कुछ खास चहेतों को सुबह और शाम खाद बांटते हैं। जबकि दिन में गोदाम बंद रखते हैं। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित प्रधान, नजर मोहम्मद, अमित कुमार, विपिन फौजी, नीटू सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटे खां, शाकिब, रईसुद्दीन समेत अन्य किसान शामिल रहे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण मंगलवार और शुक्रवार को खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। फिर भी आरोपों की जांच कराई जाएगी।