{"_id":"618973cbe7e810621a5e1c93","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2290266177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेलाः मुख्य स्नानघाट से डेढ़ किलोमीटर तक नहीं होगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेलाः मुख्य स्नानघाट से डेढ़ किलोमीटर तक नहीं होगा स्नान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा मेला: मुख्य स्नानघाट से डेढ़ किलोमीटर तक नहीं होगा स्नान
गढ़मुक्तेश्वर। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज होने से गढ़-ब्रजघाट के खादर क्षेत्र में कटान जारी है। इस वजह से प्रशासन ने मुख्य स्नानघाट से मेरठ सेक्टर की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर तक गंगा स्नान पर रोक लगा दी है।
एएसपी हापुड़ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला अधिकारिक तौर से आज से शुरू हो रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद मेला क्षेत्र में सदर के मुख्य स्नान घाट के पास से मेरठ सेक्टर के मध्य तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबाई में गंगा द्वारा भू कटान हो रहा है। भू कटान के कारण और श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए गंगा के स्नानघाटों पर में फ्लड बैरियर लगवाए जा रहे हैं। वहीं जिन स्थानों पर कटान अधिक है, वहां पर टीन शेड से बेरिकेडिंग कराकर स्नान प्रतिबंधित रखा जाएगा। इसके अलावा रिवर पुलिस व पीएसी समेत गोताखोर भी हर समय निगरानी करेंगे।