फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सदरपुर के जंगल में 11 हजार की लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर सिंभावली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। विद्युत निगम के जेई ने पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी रमेश लोधी (55 वर्ष) ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर के जंगल में कृषि भूमि बटाई पर ली हुई है। जो कृषि भूमि के निकट ही स्थित नेपाल के मछली फार्म की देखभाल का काम भी करता था। बुधवार की सुबह रमेश एक बाग से होकर अपने गांव पैदल ही लौट रहा था। बाग में टूटकर गिरे हुए 11 हजार की लाइन के तार की चपेट में आने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद किसानों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत निगम और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

- दिवाली पर ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम
मृतक के परिजनों ने बताया कि केवल तीन बीघा भूमि का काश्तकार था, जिसने अन्य किसानों की भूमि भी बटाई पर ली हुई थी। दिवाली पर्व पर रमेश की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्युत निगम ने दिया मुआवजे का आश्वासन
भाकियू युवा जिलाध्यक्ष जीते चौहान, मृतक के चचेरे भाई सुनील समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार की लाइन का तार कई दिनों से टूटा हुआ था। इसकी सूचना भी विद्युत निगम को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने निगम के एसडीओ से वार्ता करते हुए निगम की लापरवाही से रमेश की मौत का आरोप लगाया और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग की। एसडीओ द्वार जल्द से जल्द 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विद्युत निगम एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि टीम को भेजकर टूटे तार को ठीक करा दिया गया है। वहीं हादसे के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed