फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्तिक पूर्णिमा मेले में आ सकते हैं सीएम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर मेला स्थल पर तैयारी को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते डीएम एवं एसपी। - फोटो : GARH
कार्तिक पूर्णिमा मेले में आ सकते हैं सीएम, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के आने की संभावना है। मेले में सभा स्थल के अलावा वीआईपी घाट और रास्ता बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
प्रदेश का मिनी कुंभ कहा जाने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद आयोजित हो रहा है। इस बार मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री मेले के शुभारंभ के अलावा जनसभा भी कर सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और जिला पंचायत तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मेलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सदर बाजार के बराबर से ही 120 फुट चौड़े वीआईपी रोड का निर्माण होगा। रास्ते में आने वाली गन्ने की फसल कटवाई जा रही है। वीआईपी मार्ग में दोनों तरफ से टीन से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत द्वारा गंगा तट पर वीआईपी घाट बनाने के लिए भी स्थान चिन्हित किया जा रहा है।
सदर बाजार में सड़क के दोनों तरफ लगेंगी दुकानें
सदर बाजार कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य आकर्षण होता है, जिसमें दुकानों समेत झूला, सर्कस और मनोरंजन के साधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कृषि प्रदर्शनी का भी लगाई जाती है। करीब 120 फीट चौड़ी सदर बाजार की सड़क के दोनों तरफ के साथ ही बीच में भी अस्थाई दुकानें प्रतिवर्ष लगाई जाती हैं। लेकिन इस बार कोविड संक्रमण के मद्देनजर बाजार में भीड़ कम करने के मकसद से सड़क के दोनों तरफ ही दुकानें लगेंगी।
मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि अभी तक इस संबंध में शासन स्तर से कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। लेकिन संभावनाओं के चलते वीआईपी रास्ता बनाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं। संवाद

सीएम को दिया है निमंत्रण
कार्तिक पूर्णिमा मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ वर्ष 2018 में भी आए थे। इस बार भी उन्होंने लखनऊ जाकर सीएम को मेले में आने का निमंत्रण दिया है। जिन्होंने आश्वासन भी दिया है, लेकिन अभी कोई तारीख निश्चित नहीं हुई है।-डॉ. कमल सिंह मलिक, क्षेत्रीय विधायक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed