फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कर्मचार ने फब्ती कसी, स्कूल छोड़ेगी छात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कर्मचार ने फब्ती कसी, स्कूल छोड़ेगी छात्रा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में तैनात एक कर्मचारी की फब्तियों से परेशान होकर एक छात्रा स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर है। पीड़िता ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रा ने बताया कि 27 अक्तूबर को इंटर कॉलेज में आग से बचाव के तरीके सिखाने के लिए फायरकर्मियों द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उसमें फायर स्टेशन से कई कर्मचारियों ने स्कूल में विद्यार्थियों को आग से बचाव के विभिन्न तरीके बताए। इस दौरान उसने भविष्य में कोई जानकारी लेने के लिए फायर टीम में शामिल एक कर्मचारी का मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह विद्यालय में अकेली पानी पीने जा रही थी, इसी बीच विद्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने उसे रोक लिया और उससे अभद्र भाषा में बात करने लगा। कर्मचारी की बातों से आहत छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने अभद्र व्यवहार और गलत कमेंट करने को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

- कार्रवाई न होने पर थाने पहुंची पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि विद्यालय में उसके पिता पहुंचे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद मजबूरी में उसने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि जब स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा ही कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है। वह कर्मचारी की बातों से आहत भी है इसलिए वह स्कूल छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले अधिकारी
छात्रा द्वारा मिली तहरीर के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस जांच कर रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पवन कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed