फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शादी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महिला ने शादी का झांसा देकर प्रेमी और उसके बहनोई पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रेमी ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को गोली मारकर घायल किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैैं।
मूलरूप से जनपद मेरठ निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वर्ष 2019 में मेरठ के एक डिग्री कॉलेज में बीए की परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात गांव महलवाला थाना किठौर निवासी राहुल से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बार-बार शादी करने के लिए कहने पर टालता रहा। अप्रैल 2021 में परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद एक बार फिर राहुल ने उससे फोन पर बात करना शुरू कर दिया और फिर शादी करने का झांसा दिया। उसके बहकावे में आकर वह अपने ससुराल में रखी नकदी व आभूषण लेकर आरोपी के साथ चली गई। महिला का आरोप है कि 10 सितंबर को राहुल अपने बहनोई के साथ शराब के नशे में कमरे पर पहुंचा। यहां आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने तहरीर देने के लिए थाने जाने की कोशिश की, तो उसे बंधक बना लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को गोली मारकर किया घायल
महिला ने बताया कि आरोपी बार-बार शिकायत न करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने 15 अक्तूबर को खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जिसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सीओ पवन कुमार का कहना है कि एसपी के आदेश पर राहुल और उसके बहनोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने और जान से मारने धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed