फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की हत्या में सौतेले पुत्र और पुत्रवधू पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की हत्या में सौतेले पुत्र और पुत्रवधू पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में ढाबे पर खाना बनाने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सौतेले पुत्र और पुत्रवधू पर रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
गढ़ नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाली सुलोचना की उसके सौतेले पुत्र पप्पू और पुत्रवधू प्रीति ने दो दिन पहले गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव घर में बेड़ पर लहूलुहान पड़ा मिला था। सुलोचना जिस ढाबे पर रहकर खाना बनाने का काम करती थी, उसकी मालिक हेमलता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। वहीं शुक्रवार की शाम को मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद गढ़ पहुंचा, जहां ढाबा मालिक समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

मकान हड़पना चाहते थे हत्यारोपी
ढाबा मालिक हेमलता ने बताया कि सुलोचना का रिफ्यूजी कॉलोनी में मकान था। घर खर्च चलाने के लिए वह ढाबे पर नौकरी करती थी। सौतेला बेटा पप्पू और पुत्रवधू प्रीति मकान को लेकर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे। काम करने के दौरान कई बार सुलोचना ने उसे बताया कि मकान हड़पने के लिए परिजन उसकी हत्या भी कर सकते हैं। अपनों के ही डर से वह अक्सर रात को ढाबे पर ही सोती थी। हत्या से पहले सिंचाई विभाग में कार्यरत किसी अधिकारी का खाना बनाकर 10 बजे घर लौटी थी, लेकिन आरोपियों ने दिन दहाड़े ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सीओ पवन कुमार का कहना है कि हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश के लिए कोतवाली टीम, सर्विलांस समेत फोरेंसिक टीम कार्य कर रही है। जल्द ही दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed