फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नहर में डूबी किशोरी, पुलिस तलाश में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नहर में डूबी किशोरी, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक बड्ढा गांव निवासी एक किशोरी नहर में डूब गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों व मल्लाहों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन देर शाम तक किशोरी का सुराग नहीं मिला।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी सुनेपाल सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी भारती उर्फ खुशी (16 वर्ष)बृहस्पतिवार की सुबह घर के मंदिर की सफाई करने के बाद धूपबत्ती, अगरबत्ती की राख आदि को एकत्र कर नहर में डालने के लिए कहकर घर से गई थी। जिसके कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि खुशी नहर में डूब गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सुनेपाल का कहना है कि उसकी भतीजी जिस समय नहर में गिरी, आसपास के खेतों में काफी लोग काम कर रहे थे। जिसकी चीख सुनकर गांव में रहने वाला बरन सिंह नहर पर पहुंचा, जहां उसने खुशी को डूबते देख नहर में छलांग लगा दी और उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह उसे नहर से बाहर नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की तलाश करना शुरू कर दिया। वहीं मौके पर स्थानीय गोताखोर और मल्लाह भी बुला लिए गए हैं। जिनकी मदद से किशोरी को नहर में तलाश किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही है। किशोरी के नहर में गिरने के मामले में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed