{"_id":"61229c9d8ebc3e79b801e634","slug":"hapur-news-garh-news-gbd224564128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज और छेड़छाड़ के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज और छेड़छाड़ के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज और छेड़छाड़ के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र की महिला को दहेज में कार नहीं मिलने पर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, ननदोई द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। की घटना को अंजाम दिया। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही पति ने दहेज में कार की मांग करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। पीड़िता ने इस बारे में मायके में सूचना दी। जहां मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बैठकर फैसला कर मामला शांत कर दिया। कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि दहेज का विरोध करने पर उसके ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। ससुर और ननद से शिकायत की, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता मायके लौट आई। जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।