फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : GARH
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हाईकमान के निर्देश पर कृषि कानूनों के विरोध में स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गढ़ नगर से गाजीपुर बॉर्डर तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाकियू ने कृषि कानून जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है।

रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंडल प्रवक्ता दिनेश खेडा, पूर्व जिला महासचिव दिनेश त्यागी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता नेशनल हाईवे पर स्याना चौराहे पर एकत्र हुए। जहां से हाईकमान के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा स्याना चौराहे से आरंभ होकर सिंभावली, सिखैड़ा, कुचेसर चौपाला, बाबूगढ़, हापुड़ होते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान दिनेश खेड़ा और जीते चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। नौ माह से अधिक समय से किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। महंगाई बढने से आम आदमी त्रस्त हैं। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। लेकिन शासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हबीब चौधरी, शब्बू चौधरी, सरदार कुंवर सिंह, श्यामसुंदर त्यागी, परवेज चौधरी, ताज खां, कैप्टन राजेश चौधरी, बबली सिंह, हाजी आरिफ, मुबारक खां, फैजान प्रधान, रविंद्र प्रधान, बब्बल, परवीन बालियान, विजेंद्र सिंह, हरीश त्यागी, मुनेंद्र सिंह जाखड, हरीश काकोडी, कपिल त्यागी, मुकीम खान, साजिद खान, बबलू, मोनू कटीरा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed