फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जलाभिषेक आज : बम-बम से गूंजी गंगानगरी, शिवभक्तों ने उठाई कांवड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट गंगानगरी से गंगा जल लेकर जाते कांवड़िए। - फोटो : GARH
जलाभिषेक आज : बम-बम से गूंजी गंगानगरी, शिवभक्तों ने उठाई कांवड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को गंगा में स्नान कर जल लिया और बम भोले भम के जयकारे लगाते हुए शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा पर रोक की वजह से परंपरागत कांवड़ यात्रा जैसी भीड़ नहीं दिखी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस भी तैनात की गई है।
शुक्रवार को (आज) शिवरात्रि का पर्व है। शिवरात्रि पर व्रत रखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक अत्यंत शुभ माना जाता है। हर साल लाखों लोग ब्रजघाट से गंगाजल लेकर निकलते रहे हैं। कोरोना की वजह से 2020 की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रोक है। इसके बावजूद भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को जल लेकर रवाना हो रहे हैं। जो हर-हर महादेव के जयकारे भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त शाम 6.28 बजे से रात्रि 1.50 तक
पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन मास की चतुर्दशी/शिवरात्रि छह अगस्त को है। चतुर्दशी का शुभारंभ शाम को छह बजकर 28 मिनट से होगा और चतुर्दशी की तिथि का समापन 7 अगस्त को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। छह अगस्त शाम 6.28 से रात्रि 1.50 तक का समय जलाभिषेक के लिए अत्यंत शुभ ह्रै। सात अगस्त को सुबह 1 बजकर 50 मिनट के बाद मृत्यु लोक में भद्रा का आगमन हो जाएगा। जिसमें जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में 5 श्रद्धालु चढ़ाएंगे जल
एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि ब्रजघाट, पूठ, बहादुरगढ़, कल्याणपुर, नानपुर, सिंभावली और दत्तियाना के प्राचीन शिव मंदिरों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं उनके साथ स्थानीय पुुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा मंदिरों में भीड़ नहीं होने दी जाएगी, एकबार में केवल 5 भक्त ही शिवालय में जलाभिषेक कर सकेंगे। जिससे सामाजिक दूरी का पालन होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed