{"_id":"610ae3d68ebc3eb9bb5653eb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2235594125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी करने का लालच दे पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुनी करने का लालच दे पांच लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुनी करने का लालच दे पांच लाख हड़पे
गढ़मुक्तेश्वर। फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा कर धन दोगुना करने के लालच में फंसकर गांव लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रकम गंवा दी। बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी ने बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी पप्पू ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। जिसने बताया कि अक्तूबर 2018 में उसे गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने गांव चांदनेर निवासी अशोक व धर्मपाल द्वारा चलाई जा रही निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के बारे में जानकारी दी। जिन्होंने बताया कि उक्त कंपनी में रुपये निवेश करने पर बचत खाते पर 18 माह में धन दोगुना कर वापस लौटाया जाता है, वहीं चालू खाते में चार प्रतिशत प्रति माह ब्यॉज मिलता है। आरोपियों ने उसे कंपनी के दोनों निदेशकों से भी मिलवाया। जिन्होंने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। धन दोगुना कराने के लालच में उसने ढाई लाख रुपये बचत और ढाई लाख रुपये की रकम बचत खाते में जमा करा दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय तक उसे ब्यॉज भी मिला, लेकिन काफी समय से पैसे मिलने बंद हो गए। जिसके चलते उसने कई बार आरोपियों से तकादा किया तो दोनों आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने में भी तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
वहीं इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के निदेशक अशोक व धर्मपाल के खिलाफ पहले भी जालसाजी व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में आरोपियों के आवास व कार्यालय की कुर्की भी हो चुकी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।