फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज आएंगे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज आएंगे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के आने का कार्य किसी वजह से स्थगित हो गया था, जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी विभिन्न रुप से तैयारी की गई थी, लेकिन आज बुधवार को नगर विकास मंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जो ब्रजघाट गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने भी ब्रजघाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
गढ़ नगर पालिका ईओ संजीवनराम यादव ने बताया कि मंगलवार को किन्हीं कारणों से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के गढ़ आगमन का कायक्रम स्थगित हो गया था। आशुतोष टंडन के आगमन को लेकर पालिका द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई थी। उनके द्वारा नगर में 1 करोड़ 27 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया जाना था। उन्होंने बताया कि अब बुधवार को नगर विकास मंत्री शाम चार बजे ब्रजघाट में गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जहां पर जनपद स्तरीय अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री की आने की सूचना पर नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। वहीं ब्रजघाट गेस्ट हाउस पर टेंट समेत अन्य तैयारियों को पूर्ण कराया जा रहा है। जिसको लेकर मंगलावर को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष सोना सिंह और ईओ पालिका संजीवनराम यादव ने ब्रजघाट में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष रुप से ध्यान देने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed