{"_id":"60f5d6648ebc3e6d602d7b01","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2225696196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं करंट तो कहीं फॉल्ट होने से आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं करंट तो कहीं फॉल्ट होने से आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं करंट तो कहीं फॉल्ट होने से आठ घंटे गुल रही बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। तेज बारिश होने पर नगर समेत समूचे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप होने से उमस भरी गर्मी ने क्षेत्र के लोगों को परेशान कर दिया। लगातार आठ घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। कई लोगों का वर्क फ्रॉम होने से लैपटॉप और कंप्यूटर नहीं चल सके। पशुओं के चारे के लिए भी परेशान होना पड़ा।
सोमवार को झमाझम बारिश होने के कारण सिंभावली बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति रोकते हुए ब्रेकडाउन कर दिया गया। जिससे गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र के लाखों लोगों को करीब आठ घंटे तक बिजली नहीं मिल पाई। बारिश होने पर कई जगहों पर करंट उतरने की सूचना मिली, जिससे विद्युत विभाग ने सिंभावली में बने पावर सप्लाई बिजलीघर पर ब्रेकडाउन कर दिया। इस कारण बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। गढ़ नगर निवासी रविंद्र, राहुल चौधरी, पंकज शर्मा, दिनेश शर्मा, ललित, महेश और मुकेश ने कहा कि आंधी और बारिश आने पर बिजली सप्लाई पूरी तरह से रोक दी जाती है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके लिए विद्युत निगम को सही व्यवस्था करानी चाहिए।
एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि कई जगहों पर खंभों में करंट आने की सूचना मिली थी। जिसके चलते सप्लाई बंद करानी पड़ी। वहीं कई जगहों पर लाइन में गड़बड़ी भी हो गई थी, जिसको ठीक कराकर बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। - केपी पुरी, विद्युत एक्सईएन गढ़