फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गोवंशों को जहरीला पदार्थ खिला रहे पिता-पुत्र को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गोवंशों को जहरीला पदार्थ खिला रहे पिता-पुत्र को पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित गोशाला में पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाने की कोशिश कर रहे पिता-पुत्र को चौकीदार और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिन्होंने पिटाई के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों के खिलाफ ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर में बेसहारा गोवंशों के लिए गोशाला बनी हुई है। जिसमें गोवंशों की देखभाल के लिए चौकीदार की भी नियुक्ति है। शनिवार की सुबह चौकीदार और उसकी पत्नी गोवंशों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाला दुलीचंद और उसका बेटा रोहित बाइक से गोशाला में पहुंचे । जिन्होंने गोवंशों को कुछ खिलाने की कोशिश की, जिसे देखकर चौकीदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिनकी मदद से चौकीदार ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान ने दी तहरीर
प्रधान जयपाल सिंह के नेतृत्व में रामवीर, रईस, संजय, परमानंद, बंटी, सूरज, मुजम्मिल खान, सुरेश, सलीम, अरशद, अनिल समेत अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गोवंशों को जहरीला पदार्थ देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधान जयपाल समेत पड़ोसी गांव आलमनगर प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, लहडरा प्रधान रोबिन ने इस संबंध में दोनों आरोपियों को थाने में तहरीर देकर नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाइक व उनके पास से बरामद पदार्थ को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed