फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला ने प्रेमी संग मिलकर ससुरालियों को दिया जहरीला पदार्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
महिला ने प्रेमी संग मिलकर ससुरालियों को दिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका बेटा दो सालों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। वह स्वयं भी दिल्ली में रहकर काम काज कर रहा है। उसकी माता, पत्नी, पुत्रवधू और चार बच्चे गांव में ही रहते हैं। पीड़ित का कहना है कि बेटे के सऊदी में रहने के दौरान उसकी पुत्रवधू का गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसे लेकर वह गांव आया और पुत्रवधू को समझाया।
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ
पीड़ित का कहना है कि पुत्रवधू को समझाकर वह दिल्ली वापस लौट गया, लेकिन 18 जून की रात पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी परिजनों को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिला कर पिलाते हुए हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
पीड़ित ने बताया कि 19 जून की सुबह पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा उसके घर पहुंचा, जहां सभी लोगों को सोया हुआ देखकर उसे संदेह हुआ। जिसके इस संबंध में उसे सूचना दी और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से सभी परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद वह भी अस्पताल में पहुंच गया।
पूछने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित का कहना है कि परिवार के सभी लोगों की एक साथ तबियत बिगड़ने के संबंध में उसने पुत्रवधू से पूछताछ की। तो उसने सारी करतूत बता दी। इतना ही नहीं पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने इस संबंध में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू आत्महत्या की कोशिश कर उन्हें झूठे केस में भी फंसा सकती है।

जांच कर की जाएगी कार्रवाई
तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष के लोगों से इस संबंध में जानकारी की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - राजपाल सिंह तोमर, थाना प्रभारी सिंभावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed